Bihar AE Recruitment 2025: ग्रामीण कार्य विभाग (RWD), बिहार सरकार 3 फरवरी को असिस्टेंट इंजीनियर (AE) सिविल पद के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 3 फरवरी, 2025 को दोपहर 3:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 231 पदों को भरना है। ये पद संविदा पर हैं, जिनकी नियुक्ति शुरू में एक वर्ष के लिए होगी। 
                                                                                                                                                                
                                                                                                                                            Source: Freepik
                                                                                                                                            
                                                                                                                                            
रिक्ति विवरण
                                                                                                                                            
                                                                                                                                            
| वर्ग | पदों की संख्या | 
|---|---|
| सामान्य | 92 | 
| पिछड़ा वर्ग | 28 | 
| अत्यन्त पिछड़ा वर्ग | 42 | 
| अनुसूचित जाति | 37 | 
| अनुसूचित जनजाति | 02 | 
| ईडब्ल्यूएस | 23 | 
| पिछड़ा वर्ग की महिला | 07 | 
आरक्षित महिला उम्मीदवारों के लिए पद
- अनुसूचित जाति (महिला): 13
- अनुसूचित जनजाति (महिला): 00
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला): 15
- पिछड़ा वर्ग (महिला): 10
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (महिला): 08
- गैर आरक्षित वर्ग (महिला):  32
                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                
 
पात्रता मानंदड
पंजीकरण के लिए आवेदकों के पास सिविल इंजीनियरिंग में प्रासंगिक डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। 1 जनवरी, 2025 तक न्यूनतम आयु आवश्यकता 21 वर्ष है। ऊपरी आयु सीमा राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निर्धारित की जाएगी, जिसमें सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट दी जाएगी। 
                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                चयन प्रक्रिया
1 जनवरी, 2025 तक वैध ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) स्कोर के आधार पर होगी।आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने के दौरान किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों को किसी तरह का कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। अभ्यर्थियों को अपना परीक्षा शुल्क केवल डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई मोड के माध्यम से ही देना होगा।ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आपको बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन पत्र की एक कॉपी अपने पास रख लें।