World Hindi Day 2023, विश्व हिंदी दिवस का इतिहास, थीम और उद्देश्य क्या है

safalta expert Published by: Chanchal Singh Updated Tue, 10 Jan 2023 12:44 AM IST

Highlights

विश्व हिंदी दिवस और हिंदी दिवस ये दोनों अलग-अलग कार्यक्रम है, जोकि अलग-अलग तारीख को मनाया जाता है।

World Hindi Day 2023 : हर साल 10 जनवरी को विश्व स्तर पर हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी दिवस सम्मेलन के वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। हिंदी दिवस का आयोजन पहली बार प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने साल 1975 में महाराष्ट्र नागपुर में किया था। जिसके बाद साल 2006 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी। साल 2006 से लेकर अब तक हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा है, साल 2011 के जनगणना के मुताबिक भारत में हिंदी बोलने वाले लोगों की संख्या 43.63% है, जो कि देश में बोले जाने वाले सभी भाषाओं में सबसे अधिक है।  अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं   FREE GK EBook- Download Now. 


विश्व हिंदी दिवस कैसे मनाया जाता है?


हर साल विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर केंद्र एवं राज्य सरकार हिंदी में सरकारी काम काज को करने का संकल्प लेते हैं एवं हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन करते हैं। हिंदी दिवस के अवसर पर शैक्षणिक संस्थानों पर निबंध प्रतियोगिता, सेमिनार, डिबेट और कार्यक्रम इत्यादी का आयोजन किया जाता है। हिंदी भाषा के महत्व का अंदाजा हिंदी के इन शब्दों के ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल करने से लगा सकते हैं, जैसे कि बच्चा, बड़ा दिन, अच्छा, सूर्य नमस्कार, जैसे कुछ चुने हुए शब्द को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल किया गया है।  Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


 

विश्व हिंदी दिवस और हिंदी दिवस में क्या अंतर है?


विश्व हिंदी दिवस और हिंदी दिवस ये दोनों अलग-अलग कार्यक्रम है, जोकि अलग-अलग तारीख को मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है वहीं हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। हिंदी भाषा और इसकी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह दोनों दिवस मनाएं जाते है। हिंदी भाषा के वैश्विक प्रचार प्रसार पर यह दिन केंद्रित है, जबकि हिंदी दिवस विशेष रूप से भारत में हिंदी भाषा की मान्यता पर केंद्रित करता है। विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी को भारत का ऑफिशियल लैंग्वेज (औपचारिक भाषा) के रूप में अपनाने के लिए 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।  
  सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta App 
 

साल 2023 में हिंदी भाषा का थीम क्या है?


साल 2022 में विश्व हिंदी दिवस की  थीम 'लोगों को उनकी मातृभाषा से दूर किए बिना हिंदी को लोकमत की भाषा बनाना' रखा गया था। अभी तक साल 2023 की थीम की घोषणा नहीं की गई है।
 

विश्व हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है? 


विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करना एवं संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को आधिकारिक भाषाओं की सूची में शामिल करना है। जिस प्रकार अंग्रेजी संयुक्त राष्ट्र के अधिकारिक भाषा में शामिल है, उसी प्रकार हिंदी भाषा को भी मजबूती के साथ अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं के लिस्ट में शामिल करना है। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने एवं विभिन्न देशों एवं क्षेत्रों के लोगों को एक साथ लाने के उद्देश्य से हर साल विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें
 

December month Current Affairs  Magazine-
November Current Affair E-Book
DOWNLOAD NOW
DOWNLOAD NOW
October Current Affairs E-book DOWNLOAD NOW
September Month Current affair DOWNLOAD NOW
August  Month Current Affairs 2022 डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs July 2022 डाउनलोड नाउ

                              


 भारत के अलावा और किन देशों में हिंदी भाषा बोली जाती है? 


हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा है, जो कि भारत के अलावा अन्य देशों में भी बोली जाती है, जैसे कि नेपाल, मॉरीशस, सूरीनाम, त्रिनिदाद, टोबैगो, गुयाना और फिजी में हिंदी राजभाषा है।

 FAQ

हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। 
 

विश्व हिंदी दिवस कब से मनाया जा रहा है? 

साल 2006 से (विश्व हिंदी दिवस तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के घोषणा के बाद मनाया जा रहा है)।

भारत में हिंदी बोलने वालों की संख्या क्या है? 

साल 2011 के जनगणना के मुताबिक 43.63 परसेंट लोग भारत में हिंदी भाषा बोलते हैं।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में हिंदी के कौन से शब्दों को लिया गया है?

बच्चा, बड़ा, अच्छा, सूर्य नमस्कार। 

भारत के अलावा किन देशों में हिंदी भाषा बोली जाती है?

नेपाल, मॉरीशस, सूरीनाम, त्रिनिदाद, टोबैगो, गुयाना और फिजी में हिंदी राजभाषा है।

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More