Source: safalta
India will host SCO, एससीओ क्या जिसकी मेजबानी साल 2023 में भारत करने वाला है
India will host SCO : भारत शंघाई सहयोग संगठन एससीओ की साल 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है। साल 2023 में भारत ऐसे संगठन के अध्यक्ष के रूप में एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है, इस वेबसाइट पर अगले साल होने वाले शंघाई सहयोग संगठन की टीम, कार्यक्रम, आयोजन के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई है। साइट को खोलते ही आपको अगले साल के लिए एससीओ के बैठक स्थल वाराणसी के विषय में वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्विटर पर कहा है कि एक सुरक्षित ऐससीओ के लिए राष्ट्राध्यक्षों की एससीओ परिषद की भारत की अध्यक्षता के लिए ऑफिशल वेबसाइट https://indiainsco.in पर लाइव हो चुका है। ऐससीओ अध्यक्ष के रूप में भारत के विषय में नवीनतम जानकारी, घटनाओं के कैलेंडर एवं दूसरे अन्य अपडेट के लिए वेबसाइट पर जरूरी जानकारियां दी गई है।
                                                                                                                                            
                                                                                                                                            
चिरंजीवी को इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया
                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                53 वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रविवार 22 नवंबर 2022 को गोवा में आयोजित किया गया था, जिसमें सुपरस्टार चिरंजीवी को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड साल 2022 से सम्मानित किया गया है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर चिरंजीवी की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि एक एक्टर डांसर एवं प्रोड्यूसर के रूप में चिरंजीवी अपने फिल्म करियर में डेढ़ सौ से अधिक फिल्मों पर काम किया है। उन्होंने चार दशकों से एक शानदार और सफल कैरियर बनाया है। वह तेलुगू सिनेमा के लोकप्रिय एक्टर्स में से एक हैं और अपने करियर के दौरान उन्होंने दिल छू लेने वाली कई सारे अद्भुत परफॉर्मेंस दी है।
Network Readiness Index, नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स क्या है, और इसमें भारत का रैंक क्या है
भारत नेटवर्क रेडीनेस रिकॉर्ड्स साल 2022 का इंडेक्स जारी किया गया है, जिसमें भारत ने 61 वां स्थान बनाया है। जारी किए गए इस नेटवर्क रेडीनेस राशि n.r.i. 2022 में भारत 6 जगहों पर जा रहा है। यह पूरे विश्व की 131 अर्थव्यवस्थाओं के नेटवर्क आधारित रेडीनेस परिदृश्य को स्पेसिफाई करता है। केंद्रीय संचार मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है।
                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                
                                                                                                                                            
World Heritage Week, विश्व विरासत सप्ताह कब और क्यों मनाया जाता है
                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                हर साल विश्व स्तर पर 19 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक विश्व विरासत सप्ताह मनाया जाता है। यह सप्ताह सांस्कृतिक एवं विरासत के संरक्षण को बढ़ावा देने एवं लोगों के बीच संस्कृति और प्राचीन विरासत और धरोहर के महत्व के विषय में जागरूक एवं संरक्षण के लिए यह सप्ताह मनाया जाता है। अभिलेखागार पुरातत्व और संग्रहालय विभाग यह सप्ताह 19 से 25 नवंबर तक मनाता है। सप्ताह भर चलने वाले इस उत्सव का उद्देश्य परंपराओं एवं संस्कृति के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इसके महत्व के बारे में बताना है। विश्व विरासत सप्ताह यूनेस्को और कई अन्य इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा मनाया जाता है। भारत में विश्व धरोहर सप्ताह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के द्वारा मनाया जाता है।