उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने एसआई  के 9.534 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर से 2 दिसंबर 2021 तक पूरे प्रदेश में करवाया था। प्रदेश के युवा जो उत्तर प्रदेश पुलिस में रहकर देश की सेवा करना चाहते हैं, उन्होंने बढ़-चढ़कर इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था और लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। डेढ़ महीने का समय बीत चुका है लेकिन आयोग ने अभी तक परीक्षा के परिणामों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं साझा की है। ऐसे में छात्रों की परिणामों को लेकर बेसब्री बढ़ती जा रही है, इस लेख में हम आपको एसआई भर्ती के परिणामों की तिथि को लेकर जानकारी देंगे और साथ ही परीक्षा में कैटेगरी वाइज क्या कटऑफ क्या रह सकता है इसके बारे में बताएंगे। यदि आप Uttar Pradesh Police Constable Exam की तैयारी कर रहे हैं और विशेष मार्गदर्शन की तलाश में है तो आप हमारे 
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल फाउंडेशन बैच को ज्वाइन कर सकते हैं। 
                                                                                                                                                                
                                                                                                                                            
                                                Source: amarujala
                                                                                                                                                                                                                                                                                                                
                                                                                                                                            
                                                                                                                                                                                                                                                    
                                                                                                                                                                                                                            
                                                                                                                                            
कब तक जारी किए जाएंगे एसआई भर्ती परीक्षा के परिणाम
                                                                                                                                            
                                                                                                                                            
 
                                                                                                                                                                                                                                                            जैसा कि आप लोग जानते हैं यूपी एसआई भर्ती परीक्षा समाप्त होने के 1 सप्ताह बाद आयोग ने एसआई भर्ती एसआई परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी थी। उत्तर कुंजी पर छात्रों द्वारा उठाई गई आपत्तियों को भी आयोग ने स्वीकार कर लिया था। ऐसे में आयोग अब किसी भी दिन एसआई भर्ती परीक्षा के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट  uppbpb.gov.in  पर जारी कर सकता है। जो छात्र एसआई भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, उन से अनुरोध किया जाता है की लेटेस्ट जानकारी के लिए वह आयोग की वेबसाइट पर विजिट करते रहे। 
दरोगा बनने के लिए देना होगा फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट देखे यहां डिटेल
UP POLICE SI क्या रहेगा Expected Cut Off
यूपी एसआई भर्ती परीक्षा में कट ऑफ के अनुसार अंक लाने वाले छात्रों को आयोग शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आमंत्रित करेगा। इस बार हुई भर्ती परीक्षा के तहत एसआई, पलटू कमांडर पीएस और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर आयोग भर्ती करेगा, इन पदों के लिए आयोग कट ऑफ लिस्ट जारी करेगा नीचे हमने आपके साथ अपेक्षित कट ऑफ लिस्ट साझा करी है। 
	
		
			| विभिन्न श्रेणियां | पुरुष अपेक्षित कट-ऑफ अंक (2021) | महिला अपेक्षित कट-ऑफ अंक (2021) | 
		
			| सामान्य | 330 | 290 | 
		
			| ओबीसी | 290 | 270 | 
		
			| एससी | 260 | 240 | 
		
			| एसटी | 230 | 210 | 
	
UP SI Examination कैसे तैयार की जाती है फाइनल मेरिट लिस्ट
कौन-कौन से पदों पर हो रही है भर्ती
(क) एसआई
 
	
		
			| श्रेणी | संख्या | 
		
			| अनारक्षित | 3613 | 
		
			| ईडब्ल्यूएस | 902 | 
		
			| ओबीसी | 2437 | 
		
			| एससी | 1895 | 
		
			| एसटी | 180 | 
		
			|   | 9027 | 
	
(ख) प्लाटून कमांडर पीएसी
	
		
			| श्रेणी | संख्या | 
		
			| अनारक्षित | 194 | 
		
			| ईडब्ल्यूएस | 48 | 
		
			| ओबीसी | 131 | 
		
			| एससी | 101 | 
		
			| एसटी | 10 | 
		
			|   | 484 | 
	
(ग) अगिनमिशन द्वितीय अधिकारी
	
		
			| श्रेणी | संख्या | 
		
			| अनारक्षित | 10 | 
		
			| ईडब्ल्यूएस | 2 | 
		
			| ओबीसी | 6 | 
		
			| एससी | 5 | 
		
			| एसटी | 0 | 
		
			|   | 23 |